उरी फेज-II टनल प्रोजेक्ट में हुई एक घटना में तीन मजदूर घायल
Nov 4, 2026, 14:09 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 4 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में उरी फेज-II टनल प्रोजेक्ट में हुई एक घटना में तीन मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों के अनुसार घायल मजदूरों की पहचान अब्दुल करीम गनाई और शुकर दीन दोनों गरकोट के रहने वाले तथा चीज़ अहमद मुगल बंदी के रहने वाले के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए बारामूला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि तीनों मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि उनमें से एक को फ्रैक्चर हुआ है और उसे सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

