एनएच-44 पर चामलवास के पास दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now

रामबन, 09 नवंबर (हि.स.)। सोमवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर चामलवास के शगल्दी के पास दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई जिससे तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

दुर्घटना के तुरंत बाद बनिहाल के एसएचओ आशिक हुसैन लोन के नेतृत्व में पुलिस टीम और बनिहाल एनजीओ के अध्यक्ष मोहम्मद इदरीस वानी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने बचाव अभियान शुरू किया और खाई से तीनों लोगों को बाहर निकाला। घायलों को बनिहाल के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया।

बनिहाल के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) के अनुसार दिल्ली के सदर बाजार निवासी मोहम्मद हाफिज के पुत्र मोहम्मद जावेद को सिर और दोनों पैरों में चोटें आई हैं। उन्हें विशेष उपचार के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774345 Articles

Share this story