एफआरएस की मदद से तीन ओवरग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 08 जुलाई (हि.स.)। अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग पुलिस ने बुधवार को जिले के सरबल क्षेत्र में चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) की मदद से तीन ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस अभियान को बड़ी सफलता बताते हुए वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अनंतनाग पुलिस ने एक पोस्ट में लिखा कि संजय 2026 के अंतर्गत अनंतनाग पुलिस के लिए बड़ी सफलता। चेहरे की पहचान प्रणाली ने समय पर अलर्ट जारी किया और सरबल क्षेत्र में 3 ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार करने में मदद की।

उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षित और घटना-मुक्त यात्रा के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story