अनंतनाग, सोपोर और पुलवामा जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और चरस जैसे पदार्थ बरामद
श्रीनगर, 09 जून (हि.स.)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग, सोपोर और पुलवामा जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हेरोइन और चरस जैसे पदार्थ बरामद किए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में जनरल बस स्टैंड पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। आरोपी की पहचान कनेलवान निवासी अब्दुल अहद सोफी के पुत्र अरशद अहमद सोफी के रूप में हुई। उसके पास से हेरोइन बरामद की गई। तदनुसार अनंतनाग पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 176/2026 दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि सोपोर में वाटरगाम पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में स्थित हिब डांगरपोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली। उसके पास से चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आमिर नज़ीर तांत्रे पुत्र नज़ीर अहमद तांत्रे निवासी गुंड ब्राठ, सोपोर के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 53/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

