तवी तट पर तीन दिवसीय तवी महोत्सव का हुआ शुभारंभ
जम्मू,, 14 अप्रैल (हि.स.)।
तवी नदी के तट पर तीन दिवसीय तवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। महोत्सव के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस आयोजन में बोटिंग और लाइव म्यूजिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे, जिनका लोगों ने जमकर आनंद उठाया। परिवारों, युवाओं और बच्चों ने महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ उठाया।
प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को तैनात किया गया है ताकि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

