बिश्नाह के लस्वाडा में तीन दिवसीय मेले की तैयारियां पूरी
Jun 18, 2026, 15:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 18 जून (हि.स.)।
बिश्नाह के लस्वाडा गांव स्थित बाबा परगोसिद्ध देव स्थान पर कल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर कमेटी के प्रधान चौधरी बलकार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

