कठुआ में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न


सटीक व सुचारू जनगणना के लिए कुशल मानव संसाधन जरूरी-डीसी

कठुआ, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा जनगणना संचालन निदेशालय जम्मू-कश्मीर के समन्वय से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

यह कार्यशाला उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा (प्रधान जनगणना अधिकारी) के मार्गदर्शन में 7 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें जिला एवं चार्ज स्तर के लिपिकीय सहायकों को आगामी जनगणना के लिए प्रशिक्षित किया गया। उपायुक्त ने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में प्रशिक्षित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित अधिकारी जनगणना 2027 के सफल आयोजन में अहम योगदान देंगे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डेटा संग्रह, डिजिटल उपकरणों के उपयोग, फील्ड समन्वय एवं रिपोर्टिंग तंत्र सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही समयबद्धता, शुद्धता और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह, जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद, एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी शुभम सिंह, नोडल अधिकारी सैरिन कोहली सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story