कठुआ में तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू, सामाजिक मुद्दों पर छात्रों को किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू, सामाजिक मुद्दों पर छात्रों को किया जागरूक


कठुआ, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले में छात्रों को सामाजिक व विकासात्मक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय स्कूल शिक्षा जम्मू के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वर्चुअल माध्यम से किया।

जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वुमन कठुआ में आयोजित हुआ, जिसमें उपायुक्त राजेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने ट्रैफिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर सामूहिक शपथ ली। पहले दिन विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि तीसरे दिन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम का पहला दिन सकारात्मक माहौल के साथ संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story