सोमवती अमावस्या पर पुरमंडल-उत्तरबहनी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।

सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर पुरमंडल और उत्तरबहनी तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पवित्र देविका नदी में स्नान कर देविका माता, भगवान शिव, गणेश जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना की तथा 1008 शिवलिंगों की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान पितृ पूजन, तर्पण और दान-पुण्य के विशेष आयोजन भी किए गए।

उत्तरबहनी में श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक मंदिरों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले में स्थानीय व्यापारियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं के स्टॉल लगाकर अच्छी आमदनी की। कई राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story