न्यूजलेटर मढ़हीन बाइट्स का तीसरा संस्करण जारी, पुस्तकालय को भेंट कीं अर्थशास्त्र की 67 पुस्तकें

WhatsApp Channel Join Now
न्यूजलेटर मढ़हीन बाइट्स का तीसरा संस्करण जारी, पुस्तकालय को भेंट कीं अर्थशास्त्र की 67 पुस्तकें


कठुआ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जीडीसी मढ़हीन में कॉलेज की न्यूजलेटर/मैगजीन कमेटी और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से कॉलेज न्यूजलेटर मढ़हीन बाइट्स का तीसरा संस्करण जारी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता ने स्वागत संबोधन में न्यूजलेटर के प्रकाशन में योगदान देने वाले स्टाफ सदस्यों के प्रयासों और समर्पण की सराहना की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को भी इस प्रकाशन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुजाता सलाथिया मुख्य अतिथि तथा जीएलडीएम कॉलेज हीरानगर की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रज्ञा खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने न्यूजलेटर के प्रकाशन के लिए कॉलेज के प्राचार्य और समस्त स्टाफ को बधाई दी तथा इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सुजाता सलाथिया ने कॉलेज पुस्तकालय के लिए अर्थशास्त्र विषय की 67 पुस्तकें भी भेंट कीं।

न्यूजलेटर के संपादक एवं आईक्यूएसी संयोजक प्रो. अनूप शर्मा तथा सह-संपादक डॉ. मुनीषा देवी ने मढ़हीन बाइट्स की प्रमुख विशेषताओं और विषय-वस्तु की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्राचार्य के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह संस्करण तैयार किया गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनु सैनी ने किया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समन्वय डॉ. शल्लू रानी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. रीमी, प्रो. सुमन और प्रो. दीक्षा सहित कॉलेज के अन्य सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद रहे। न्यूजलेटरध्मैगजीन कमेटी के संयोजक डॉ. बलबिंदर सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760346 Articles

Share this story