बिश्नाह मार्केट में एक साथ चार दुकानों के ताले टूटे

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।

बिश्नाह कोऑपरेटिव सोसाइटी मार्केट में देर रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़ दिए जिससे इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया गया।

जानकारी के अनुसार चोरों ने सुखदेव वाइन शॉप, गार सिंह सैनी के रिथम साइबर कैफे, शाम कुमार प्रोविजनल स्टोर और विशाल प्रोविजनल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानों से नकदी और अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story