सुल्तानपुर स्थित कजंक देवी मंदिर में चोरी का प्रयास

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 31 मई (हि.स.)।

बिश्नाह के निकट स्थित सुल्तानपुर गांव में कजंक देवी जी के धार्मिक स्थल पर बीती रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पात्र तथा अलमारी को तोड़ने की कोशिश की। घटना का पता सुबह मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को चला जिसके बाद इलाके में चिंता का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर खेतों में दो दान पात्र भी मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर उन्हें अपने साथ ले गए थे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story