जम्मू के विभिन्न इलाकों में 6, 7 और 8 सितंबर को रहेगी बिजली कटौती

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 06 सितंबर (हि.स.)। जम्मू प्रांत के विभिन्न इलाकों में 6, 7 और 8 सितंबर 2026 को बिजली कटौती रहेगी। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जरूरी रखरखाव और बिजली व्यवस्था के अपग्रेडेशन से जुड़े कार्यों के लिए निर्धारित शटडाउन की सूचना जारी की गई है।

जेपीडीसीएल के अनुसार निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले से निपटा लें।

विभाग ने कहा कि बिजली व्यवस्था को बेहतर और अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए ये रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए जेपीडीसीएल ने खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story