बुधवार को जम्मू में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 25 फ़रवरी (हि.स.)।बुधवार को जम्मू में मौसम पूरी तरह साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप निकल आई। लोगों को तड़के ही सूर्य देव के दर्शन हुए। आसमान में बादलों का नामोनिशान नहीं है और तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंत तक जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। 28 फरवरी को कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है जबकि जम्मू क्षेत्र में मौसम सामान्य बना रहेगा।

तापमान की बात करें तो जम्मू में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री और न्यूनतम 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि सामान्य मौसम को देखते हुए वे अपनी कृषि गतिविधियां जारी रखें। आने वाले दिनों में भी जम्मू में साफ आसमान और तेज धूप बने रहने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story