केंद्र शासित प्रदेश आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट है-मुख्यमंत्री उमर

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 22 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट है और निर्दोषों की जान बचाने और पीड़ा को समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबध है।

एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि एक साल बाद भी हम आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं। हम जम्मू-कश्मीर को पीड़ा और निर्दोषों की मौत से मुक्त करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि ऐसा दोबारा कभी न हो। हम उन परिवारों के साथ भी अपनी अटूट एकजुटता व्यक्त करते हैं जिन्होंने एक साल पहले उस कायरतापूर्ण हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story