सीआईए जम्मू ने यूएपीए मामले की जांच के तहत बीरवाह स्थित आवास पर ली तलाशी

WhatsApp Channel Join Now

बीरवाह, 25 जून(हि.स.)। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए)ने गुरुवार को मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के बीरवाह इलाके में एक घर में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत चल रही जांच के सिलसिले में की गई।

सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की अगुवाई में एसआईए जम्मू की एक टीम बीरवाह पहुंची और चेवदारा (मीर मोहल्ला) के रहने वाले अब्दुल रहमान मीर के बेटे नज़ीर अहमद मीर के घर की तलाशी ली। यह तलाशी पुलिस स्टेशन जे.आई.सी एसआईए जम्मू में यूएपी एक्ट की धाराओं 13, 18, 18-बी, 38 और 39 के तहत दर्ज प्राथमिकी नंबर 01/2025 के सिलसिले में की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बीरवाह पुलिस स्टेशन की एक टीम एसआईए अधिकारियों के साथ है और ज़रूरी मदद दे रही है। यह रिपोर्ट लिखे जाने के समय तलाशी अभियान चल रहा था। अधिकारियों ने अभी तक तलाशी के नतीजों या किस तरह के सबूतों की तलाश की जा रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story