तेंदुओं की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल
बारामूला, 21 फ़रवरी (हि.स.)।
जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में तेंदुओं का दिखाई देना आम बात होती जा रही है। शाह मोहल्ला रंगवार क्षेत्र में बीती रात दो तेंदुओं के घूमने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तेंदुओं की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए देर रात रिहायशी इलाकों के पास देखे गए जिसके बाद लोगों ने तुरंत वन विभाग और प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्रवासियों को घरों के अंदर रहने और बच्चों को बाहर न भेजने की केके और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही है और तेंदुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

