ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 5 नवंबर (हि.स.)। श्रीनगर के बटमालू इलाके में खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी जिसमें उसने आरोप लगाया कि चार लोगों ने खुद को साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखे से शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये ले लिए। अधिकारी ने बताया कि बटमालू पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी (संख्या 139/2026) दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772630 Articles

Share this story