अनियंत्रित कार ने पहले पास के पेट्रोल पंप और फिर स्विफ्ट डिजायर को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

WhatsApp Channel Join Now

कटरा, 31 अगस्त (हि.स.)।कटड़ा में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने पहले पास के पेट्रोल पंप और फिर स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह कटड़ा के मत्याल क्षेत्र में चालक द्वारा नियंत्रण खोने के चलते ऑल्टो कार पेट्रोल पंप की मशीन से जा टकराई। इस दौरान अनियंत्रित कार ने पास खड़ी स्विफ्ट डिजायर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और इसके बाद कार पास के वाटर कूलर के पास जा कर रुकी।

चश्मदीदों के अनुसार हादसा बहुत ही भयानक था। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story