सियारा गांव में जीडीसी बसोहली की एनएसएस इकाई ने निकाली नशा मुक्त जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
सियारा गांव में जीडीसी बसोहली की एनएसएस इकाई ने निकाली नशा मुक्त जागरूकता रैली


कठुआ/बसोहली, 25 फरवरी (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज बसोहली की एनएसएस इकाई ने अपने 7 दिवसीय विंटर स्पेशल कैंप 2026 के तहत सियारा गांव में “नशा मुक्त जागरूकता रैली” का आयोजन किया। यह रैली प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों, ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ संदेश दिए और नशा मुक्त समाज के समर्थन में नारे लगाए। प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज समाज कल्याण और जागरूकता के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने युवाओं से नशे के खिलाफ आगे आकर जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। रैली का समापन शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। सियारा गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कॉलेज का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story