खनन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त 4 डंपर किए जब्त

WhatsApp Channel Join Now
खनन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त 4 डंपर किए जब्त


कठुआ, 07 अगस्त (हि.स.)। जिला कठुआ में अवैध खनन और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई पर शिकंजा कसते हुए खनन विभाग ने गंडियाल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन अभियान के दौरान 4 डंपरों को जब्त कर दंडित किया गया जो अवैध रूप से खनिज लेकर पड़ोसी राज्य पंजाब की ओर जा रहे थे।

खनन विभाग के अनुसार जिला खनिज अधिकारी वीरेंद्र सिंह के कार्यभार संभालने के बाद से अवैध खनन के खिलाफ अभियान को और तेज किया गया है। विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में टीम ने गंडियाल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त चार वाहनों को पकड़ा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story