मौसम विभाग ने आज जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में मुख्य रूप से मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 01 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। संभाग में सुबह से धूप खिली रही जिससे लोगों को सूर्य देव के दर्शन जल्दी हो गए। मौसम विभाग ने आज जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में मुख्य रूप से मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है लेकिन कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। आज जम्मू का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विभाग ने 1 और 2 अप्रैल को भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 3 और 4 अप्रैल को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के दौरान जम्मू के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कश्मीर के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। दोनों संभागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की आशंका जताई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story