उपराज्यपाल ने पुस्तक एनईपी-2020 प्राचीन भारतीय शिक्षा की एक झलक का विमोचन किया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 27 सितंबर(हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज प्रो. (डॉ.) राज श्रीधर द्वारा लिखित पुस्तक एनईपी-2020 प्राचीन भारतीय शिक्षा की एक झलक का विमोचन किया।

उपराज्यपाल ने लेखक और त्रिलोकी राज फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह पुस्तक त्रिलोकी राज फाउंडेशन की ज्ञान संबंधी पहलों का हिस्सा है जिसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणालियों को बढ़ावा देना है। यह प्राचीन भारत की समृद्ध शैक्षिक विरासत का अध्ययन करती है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता का पता लगाती है जिसमें समग्र शिक्षा, बहुविषयक शिक्षा, अनुभवात्मक शिक्षा, आलोचनात्मक चिंतन, मूल्य-आधारित शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार तथा ज्ञान की विविध धाराओं का एकीकरण शामिल है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में त्रिलोकी राज फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. मनोरमा बख्शी, त्रिलोकी राज फाउंडेशन की सह-संस्थापक एवं निदेशक इंजीनियर पतंजलि धर, डॉ. राजेंद्र धर, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष सामान्य चिकित्सा विभाग, एनआईएमएस, जयपुर और अशोक धर, क्लिनिकल पैथोलॉजिस्ट उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story