उपराज्यपाल ने स्व॰ गिरधारीलाल डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित की
Nov 27, 2026, 20:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 27 नवंबर (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज दिग्गज नेता गिरधारी लाल डोगरा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक पोस्ट में उपराज्यपाल ने लिखा कि दिग्गज नेता गिरधारी लाल डोगरा जी की पुण्यतिथि पर मैंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, वंचितों के उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और जम्मू-कश्मीर के विकास में उनका अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

