रविवार 15 नवंबर को होगा जेकेएसएसबी अकाउंट्स असिस्टेंट का पेपर, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार 15 नवंबर को आयोजित होने वाली अकाउंट्स असिस्टेंट (वित्त विभाग) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन कठुआ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

इसी सिलसिले में जिला मजिस्ट्रेट कठुआ राजेश शर्मा ने शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अभ्यर्थियों की तलाशी, सुरक्षा प्रबंधों और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

परीक्षा रविवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी और निषेधाज्ञा परीक्षा संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, एडीसी सचिन जम्वाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story