जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग ने एमटीएस कर्मचारी का प्रोबेशन खत्म कर उसे नौकरी से हटाया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 16 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमटीएस कर्मचारी मीर उमर बिन फारूक की प्रोबेशन अवधि खत्म कर दी है और लंबे समय तक बिना इजाज़त गैर-हाज़िर रहने के कारण उन्हें नौकरी से हटा दिया है। उनकी नियुक्ति 2022 में हुई थी और उसी साल उन्होंने काम संभाल लिया था। बाद में उन्होंने 30 महीने की स्टडी लीव (पढ़ाई के लिए छुट्टी) के लिए आवेदन किया लेकिन अपनी अर्ज़ी मंज़ूर होने का इंतज़ार किए बिना ही गैर-हाज़िर रहे। विभाग ने उन्हें कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए और मई 2026 में जारी आखिरी नोटिस में कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

हालांकि उनकी अर्ज़ी लागू नियमों के मुताबिक नहीं पाई गई। विभाग ने अब उनकी प्रोबेशन अवधि खत्म कर दी है और 2 जनवरी 2026 से उन्हें नौकरी से हटा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story