जम्मू कश्मीर सरकार ने गांदरबल में 6.17 करोड़ की लागत वाले मल्टी-पर्पस इनडोर स्पोर्ट्स हॉल को मंज़ूरी दी

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 18 सितंबर(हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली जम्मू-कश्मीर सरकार ने गांदरबल में लगभग 6.17 करोड़ की लागत से एक आधुनिक मल्टी-पर्पस इनडोर स्पोर्ट्स हॉल (60एम × 40एम) बनाने के लिए प्रशासनिक मंज़ूरी दे दी है। इस सुविधा में खेल-कूद की आधुनिक चीज़ें होंगी और युवा खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा जिससे वे अपने हुनर को निखार सकेंगे और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे।

इस प्रोजेक्ट का मकसद स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और ज़िले में खेलों के माहौल को मज़बूत करना है साथ ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग लेने और अलग-अलग खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए एक मंच देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story