भारतीय जीवनशैली से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती को मिलता है बढ़ावा-प्रो चंदन शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय जीवनशैली से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती को मिलता है बढ़ावा-प्रो चंदन शर्मा


कठुआ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रकोष्ठ की ओर से ‘भारतीय जीवनशैली का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंध’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर चंदन शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, योग, ध्यान, संयुक्त परिवार के मूल्य, नियमित दिनचर्या और प्रकृति से जुड़ाव शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के साथ मानसिक मजबूती के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आधुनिक जीवन की तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच स्वस्थ आदतें अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राम सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ। संचालन वाणिज्य विभाग की प्रमुख डॉ. पिंकी ने किया जबकि डॉ. नीलम कुमारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोहर लाल के मार्गदर्शन में किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761132 Articles

Share this story