पुलवामा में रेलवे परियोजनाएं रोकने से लोगों में राहत की लहर

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 फ़रवरी (हि.स.)।

पुलवामा, जम्मू-कश्मीर में उस समय राहत की लहर दौड़ गई जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं को फिलहाल रोकने की घोषणा की। बीते कई महीनों से स्थानीय लोग इन परियोजनाओं का विरोध कर रहे थे, उनका कहना था कि इससे बड़े पैमाने पर उपजाऊ बागवानी भूमि प्रभावित होगी, जो पुलवामा की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

बाबहरा गांव के निवासियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा था कि सरकार आम लोगों की आवाज जरूर सुनेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे लाइनें सेब के बागानों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा सकती थीं, जिन पर हजारों परिवारों की रोजी-रोटी निर्भर है। लोगों ने यह भी आशंका जताई कि भूमि अधिग्रहण से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होता और पारिवारिक विवाद व आपसी तनाव बढ़ता।

युवाओं ने सरकार के इस फैसले को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे दिल्ली और कश्मीर के लोगों के बीच विश्वास मजबूत होगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विधायक जी.एच. मोहीउद्दीन मीर सहित कई राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी इन परियोजनाओं को जनहित के खिलाफ बताया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story