सरकार मौजूदा मौसम की स्थिति पर नज़र रख रही है और स्थिति के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू करने पर फैसला लेगी- सकीना इटू

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 11 जून (हि.स.)। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बुधवार को कहा कि सरकार मौजूदा मौसम की स्थिति पर नज़र रख रही है और स्थिति के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू करने पर फैसला लेगी।

श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए सकीना इटू ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग मौसम की स्थिति पर नज़र रख रहा है। अगर हमें लगता है कि गर्मी की छुट्टियां जल्दी करने की ज़रूरत है तो हम उसी के अनुसार फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी की लहर आए सिर्फ़ दो दिन हुए हैं। अगर गर्मी की लहर जारी रहती है तो हम उसी के अनुसार फैसला लेंगे।

पर्यटन के बारे में इटू ने कहा कि कश्मीर में पर्यटन बहुत प्रसिद्ध है और हम चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा पर्यटक यहां आएं और प्रकृति का आनंद लें। इस बीच मंत्री ने कहा कि उनकी समिति ने आरक्षण रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story