सरकार ने 11 इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का दिया आदेश

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर 2 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को 11 इंस्पेक्टरों (सामान्य कैडर) को पुलिस उपाधीक्षक (सामान्य कैडर) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश दिया।

गृह विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की पदोन्नति को वेतनमान-8 (47600-151100) में तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी गई है।

पदोन्नत होने वालों में शेख आज़ाद (पीआईडी नंबर एआरपी 985554), इम्तियाज़ अहमद (पीआईडी एआरपी 985553), बशीर अहमद (पीआईडी एआरपी 985435), मोहम्मद अमीन (पीआईडी एआरपी 985496), मोहम्मद अलियास मलिक (पीआईडी एआरपी 981649), संजीव कुमार (पीआईडी एआरपी 983931), मोहम्मद फारूक (पीआईडी एआरपी 985494), बहार अहमद (पीआईडी एआरपी 981680), मुश्ताक अहमद (पीआईडी एआरपी 985555), मीर रियाज़ अहमद (पीआईडी एआरपी 983609) और फारूग अहमद (पीआईडी एआरपी 984121) शामिल हैं।

आदेश में आगे कहा गया है कि ये पदोन्नतियाँ किसी भी सक्षम न्यायालय में लंबित किसी भी रिट याचिका के परिणाम के अधीन होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story