सरकार ने सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता इंजीनियर राजिंदर कुमार के खिलाफ दिया नियमित विभागीय जांच का आदेश

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 10 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता इंजीनियर राजिंदर कुमार के खिलाफ नियमित विभागीय जांच का आदेश दिया है जो लोक निर्माण (आर एंड बी) निर्माण प्रभाग-चार एसएसए/आरएमएसए (समग्र प्रभाग तीन और चार) जम्मू में तैनात थे।

लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग द्वारा जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार पीएमजीएसवाई सर्कल जम्मू के प्रभारी अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अभिषेक गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) प्रभाग बख्शी नगर के प्रभारी कार्यकारी अभियंता इंजीनियर संदीप गुप्ता प्रस्तुतकर्ता अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

यह जांच जम्मू के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 05/2020 से संबंधित आरोपों के संबंध में है और जांच अधिकारी को 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story