सरकार ने पुलवामा शहर के अंतर्गत आने वाली जल आपूर्ति योजना को 18.96 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से दी प्रशासनिक मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 30 जुलाई (हि.स.)।जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलवामा शहर के अंतर्गत आने वाली जल आपूर्ति योजना को 18.96 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

शहरी विकास क्षेत्र (डीयूएलबीके) पूंजीगत व्यय बजट 2026-27 के तहत स्वीकृत इस परियोजना का उद्देश्य शहर के पेयजल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और निवासियों को जल आपूर्ति में सुधार करना है।

आवास और शहरी विकास विभाग ने कहा कि परियोजना को स्वीकृत तकनीकी विशिष्टताओं के अनुसार लागू किया जाएगा बशर्ते कि धनराशि और अन्य निर्धारित दिशानिर्देश उपलब्ध हों ताकि समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story