सरकार ने योजना, विकास और निगरानी विभाग के तीन अधिकारियों को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारियां

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 18 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने योजना, विकास और निगरानी विभाग के तीन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

एक आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक मुनीश दत्ता को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के योजना अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी से कमल कुमार शर्मा को मुक्त कर दिया गया है।

एक अन्य आदेश में कहा गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक चमन लाल जो पहले से ही सामान्य प्रशासन विभाग के योजना अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के योजना अनुभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसी तरह उद्योग और वाणिज्य विभाग के सहायक निदेशक समीर खान को खनन विभाग के योजना अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779001 Articles

Share this story