सरकार ने जम्मू कश्मीर के कॉलेजों के लिए 13 दिन की गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 14 जुलाई ( हि.स.)। सरकार ने मंगलवार को कश्मीर डिवीज़न और जम्मू डिवीज़न के विंटर ज़ोन में आने वाले सरकारी डिग्री कॉलेजों के लिए 21 जुलाई से 2 अगस्त तक गर्मियों की छुट्टियों का घोषणा की।

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर सेक्रेटरी ने एक आदेश में कहा कि कश्मीर डिवीज़न और जम्मू डिवीज़न के विंटर ज़ोन में आने वाले सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों में 21 जुलाई, 2026 से 2 अगस्त, 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story