बच्चों को ईश्वर ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर लाना हर माता-पिता का कर्तव्य-मनोहर लाल शास्त्री

WhatsApp Channel Join Now
बच्चों को ईश्वर ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर लाना हर माता-पिता का कर्तव्य-मनोहर लाल शास्त्री


कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। शिवा रामलीला क्लब बरवाल के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का चौथे दिन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कथावाचक मनोहर लाल शास्त्री जी महाराज ने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया।

महाराज जी ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही ब्रह्मज्ञान, ईश्वर ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करना प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है। बच्चों में अच्छे संस्कार, भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई ईश्वर की भक्ति ही मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है। वहीं कथा के संयोजक पवन सिंह जसरोटिया ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि सत्संग, धार्मिक गतिविधियों और ईश्वर के स्मरण से युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा समाज सेवा और अच्छे कार्यों में लगाने की अपील की, ताकि नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story