71 लाख की लागत से कल्यारी लिंक रोड का शिलान्यास, क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
कठुआ/जसरोटा, 21 फरवरी (हि.स.)। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया ने कल्यारी में 71 लाख की लागत से बनने वाली लिंक रोड और पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह परियोजना रोड सेक्टर (यूटी) कैपेक्स के तहत स्वीकृत की गई है जिससे कल्यारी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक जसरोटिया ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा होती हैं और इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल प्रधान बलवंत सिंह, सरपंच शिव देव सिंह, नायब सरपंच मोहन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, पंच और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करने पर विधायक का आभार जताया और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

