वित्त विभाग ने जम्मू-कश्मीर लेखा सेवा के छह चयन श्रेणी अधिकारियों को विशेष वेतनमान (स्तर-13) में किया पदोन्नत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 04 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर वित्त विभाग ने जम्मू-कश्मीर लेखा सेवा के छह चयन श्रेणी अधिकारियों को विशेष वेतनमान (स्तर-13) में पदोन्नत किया है।

सरकारी आदेश के अनुसार शाहिद मजीद काकरू को 20 जनवरी, 2025 से सांकेतिक पदोन्नति और 4 अगस्त, 2026 से नियमित पदोन्नति दी गई है। तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किए गए अन्य अधिकारी हरजीत कौर, मानव गुप्ता, अमित महाजन, प्री लता पटियाल और रश्मि दीपिका हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story