रामबन में एक लड़की का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया
Mar 4, 2026, 20:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामबन, 04 मार्च (हि.स.)। रामबन जिले के गूल इलाके में एक लड़की का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इलाके में केस दर्ज कर लिया है।
इस बारे में बात करते हुए एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने कहा कि कल देर शाम गूल में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और एक घंटे के अंदर ही गूल के प्रतमोला इलाके में एक लड़की की बॉडी संदिग्ध हालात में मिली।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लड़की की पहचान जाहिदा बानो के तौर पर हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

