डीसी कठुआ ने नीट अभ्यर्थियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की
Jun 19, 2026, 18:54 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कठुआ, 19 जून (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित रखें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों व अपुष्ट सूचनाओं से दूर रहें।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन कठुआ में एनटीए की निगरानी में निर्धारित दो केंद्रों पर सुचारू रूप से किया जाएगा। डीसी ने मीडिया से भी आग्रह किया कि परीक्षा से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करें ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी न फैले और परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

