डीसी ने जिले के तीन महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रकाशनों का किया विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
डीसी ने जिले के तीन महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रकाशनों का किया विमोचन


कठुआ, 23 नवंबर (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने रविवार को जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन कार्यालय द्वारा तैयार जिले के तीन महत्वपूर्ण प्रकाशनों ‘डिस्ट्रिक्ट एट ए ग्लांस’, ‘डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल हैंडबुक’ और ‘विलेज एमेनिटी डायरेक्टरी’ का विमोचन किया।

इन प्रकाशनों में जिले की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक एवं विकास संबंधी विस्तृत जानकारी के साथ गांव स्तर पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का विवरण दिया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विश्वसनीय सांख्यिकीय आंकड़े प्रभावी विकास योजनाएं तैयार करने और सही निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रकाशनों को सरकारी विभागों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए उपयोगी संदर्भ दस्तावेज बताया तथा इन्हें तैयार करने के लिए जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन कार्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सीपीओ रंजीत ठाकुर, जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद, सांख्यिकी अधिकारी सुरेश सिंह, अमित सिंह और नरिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story