किश्तवाड़ जिले में 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और उसके बाद हुई मौत की जांच सौंपी गई क्राइम ब्रांच को

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 29 अगस्त (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले में 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और उसके बाद हुई मौत की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। लड़की के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने कई महीनों तक बलात्कार किया था। 20 अगस्त को गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अब तक इस मामले में बलात्कारी शिक्षक और एक नर्स सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपने का फैसला त्वरित और व्यापक जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के बीच लिया गया है।

क्राइम ब्रांच की पुलिस महानिरीक्षक सारा रिजवी ने पुष्टि की कि एजेंसी को पुलिस मुख्यालय से मामले को सौंपने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि हम मामले को अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story