डिग्री कॉलेज हीरानगर की नवाचार व कौशल विकास पहलों से प्रभावित हुए आयुक्त सचिव

WhatsApp Channel Join Now
डिग्री कॉलेज हीरानगर की नवाचार व कौशल विकास पहलों से प्रभावित हुए आयुक्त सचिव


हीरानगर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव राम निवास शर्मा ने मंगलवार को सरकारी जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर का दौरा कर संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, बुनियादी ढांचे और उपलब्धियों की समीक्षा की।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने प्रस्तुति के माध्यम से संस्थान की विकास यात्रा, शैक्षणिक पहलों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज की विकास यात्रा पर आधारित पुस्तिका नवप्रवर्तन ए क्रॉनिकल ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन भी प्रस्तुत की गई। राम निवास शर्मा ने संस्थान की इनोवेशन काउंसिल, उन्नत भारत अभियान, कौशल विकास कार्यक्रमों और विभिन्न संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग की सराहना की।

उन्होंने खेलों, हैकाथॉन और उद्यमिता के माध्यम से विद्यार्थियों में नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा सरकारी क्षेत्र के साथ उद्यमिता में भी करियर के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ केवल कृष्ण और तहसीलदार हीरानगर अनूप कुमार भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story