एक दिन नहीं हर दिन चले स्वच्छता का अभियान-पंकज भगोत्रा

WhatsApp Channel Join Now
एक दिन नहीं हर दिन चले स्वच्छता का अभियान-पंकज भगोत्रा


बसोहली, 02 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा पर्व 2026 के अंतिम दिन बसोहली के रानी तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा ने की। इस दौरान एसडीपीओ बसोहली, तहसीलदार, ईओ/बीडीओ, नगर समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमेश सपोलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एडीसी ने कहा कि घरों और दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों की रोकथाम के साथ शहर और गांव भी सुंदर बनते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज से स्वस्थ शहर और स्वस्थ शहर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। अभियान के दौरान एडीसी सहित अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने रानी तालाब के किनारे पौधारोपण भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story