मुख्यमंत्री ने बीरवाह में 14.33 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 23 अक्टूबर(हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में 14.33 करोड़ रुपये की लागत वाली नागरिक और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार करना सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाना और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने नाला सुखनाग पर दो-स्पैन वाले ट्रस गर्डर पुल का उद्घाटन किया। इस पुल के प्रत्येक स्पैन की लंबाई 35 मीटर है जिससे इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने नाला सुखनाग के सौंदर्यीकरण की आधारशिला भी रखी जिसमें पैदल रास्ते (वॉकवे) बनाना और लाइटिंग लगाना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने बीरवाह कस्बे के समग्र सौंदर्यीकरण परियोजना की भी आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से लोगों की रोज़मर्रा की आवाजाही बेहतर होने, आकर्षक सार्वजनिक स्थान बनने और इलाके में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, विधायक नासिर असलम वानी और बीरवाह के विधायक के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765438 Articles

Share this story