नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली
जम्मू, 21 फ़रवरी (हि. स)। ड्रग तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस के साउथ जोन ने पिछले 24 घंटों के भीतर पुलिस स्टेशन गंग्याल में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफ आईआर दर्ज कर नशा कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 30 ग्राम हेरोइन ( चिट्टा ) बरामद की गई साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की गई और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
हालांकि इस मामले में ये एन डीपीएस एक्ट के सेक्शन 8/21/22 के तहत एफ आईआर नंबर 23/2026, एन डीपीएस एक्ट के सेक्शन 8/21/22/29 के तहत एफ आईआर नंबर 24/2026, एफ आईआर नंबर 23/2026 केस दर्ज किए गए हैं।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद सबर पुत्र शाह वली निवासी गुज्जर बस्ती, सुंजवान, जम्मू और हनीफा बेगम पत्नी फरीद निवासी राख बरोथियां, सांबा के तौर पर हुई है। उनके पास से लगभग 14 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है।
एफआईआर नंबर 24/2026 में सतपॉल सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी जम्मू, शुभम चौधरी पुत्र केवल कृष्ण निवासी चुम्बियन जट्टा, बिश्नाह, जम्मू हैं। उनके पास से लगभग 15-18 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है। कुल मिलाकर पीएस गंग्याल ने 24 घंटे के अंदर लगभग 30 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की है। केस दर्ज किए गए ओर आगे की जांच जारी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

