कश्मीर के लुभावने पहाड़ स्विस से बहुत मिलते है स्विस राजदूतके दूत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 28 मई ( हि.स.)। भारत में स्विस राजदूत, एच.ई. माया तिसाफी ने अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान कश्मीर के लुभावने पहाड़ों को एक स्विस के लिए आश्चर्यजनक रूप से परिचित बताया है।

एक्स पर एक पोस्ट में राजदूत ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की विकास प्राथमिकताओं और भविष्य के अवसरों पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पूर्व मंत्री सज्जाद लोन के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में मैंने मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पूर्व मंत्री सज्जाद लोन के साथ क्षेत्र की विकास प्राथमिकताओं और भविष्य के अवसरों पर गहन चर्चा की।

उन्होंने आगे कहा कि स्विस विशेषज्ञता पहले से ही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और जलविद्युत प्रौद्योगिकी से लेकर उच्च ऊंचाई वाले जलवायु अध्ययन और डेयरी फार्मिंग में नवाचार तक कश्मीर की विकास कहानी में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि हमने व्यावसायिक प्रशिक्षण, आतिथ्य, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन में भविष्य के सहयोग के अवसरों की भी तलाश की। उन्होंने कहा कि उन्हें खूबसूरत निशात गार्डन सहित कश्मीर की भावना से भी एक यादगार परिचय मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story