बांदीपोरा जिला प्रशासन ने भारी बारिश के बीच जन चेतावनी जारी की

WhatsApp Channel Join Now

बांदीपोरा, 19 जुलाई (हि.स.)। जिले भर में जारी भारी बारिश को देखते हुए बांदीपोरा जिला प्रशासन ने जन चेतावनी जारी कर निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि भारी बारिश से बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन, कीचड़ का खिसकना, पत्थर गिरने और अन्य मौसम संबंधी आपदाएं आ सकती हैं जिससे जान-माल को खतरा हो सकता है।

चेतावनी में आम जनता से अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है विशेष रूप से पहाड़ी, भूस्खलन संभावित और निचले इलाकों में लोगों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नदी तटों, नालों, धाराओं और बाढ़ संभावित स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से समय-समय पर जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों द्वारा जारी की गई चेतावनियों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

निवासियों से शांत रहने सतर्क रहने अधिकारियों के साथ सहयोग करने और अफवाहें या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story