हिरासत में ली गई पीओजेके की लड़की को चक्कन-दा-बाग के रास्ते वापस भेजा
Oct 7, 2026, 15:05 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 7 अक्टूबर(हि.स.)। भारतीय सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में चक्कन-दा-बाग़ क्रॉसिंग पॉइंट के ज़रिए पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की हिरासत में ली गई लड़की को वापस भेज दिया। यहाँ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सामिया अज़ीम नाम की एक लड़की जो कोटली ज़िले की खुइरेटा तहसील के सेरी इलाके में बैंस गाला की रहने वाली है और जिसे सेना ने 2 अक्टूबर को लाम सेक्टर में पकड़ा था को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज सुबह पुंछ ज़िले के चक्कन-दा-बाग़ के ज़रिए वापस भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

