कठुआ में पांच स्थानों पर थाना दिवस आयोजित, पुलिस ने नशामुक्त समाज के लिए मांगा जनसहयोग

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में पांच स्थानों पर थाना दिवस आयोजित, पुलिस ने नशामुक्त समाज के लिए मांगा जनसहयोग


कठुआ में पांच स्थानों पर थाना दिवस आयोजित, पुलिस ने नशामुक्त समाज के लिए मांगा जनसहयोग


कठुआ, 20 नवंबर (हि.स.)। पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत बनाने और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस कठुआ की ओर से शुक्रवार को पांच स्थानों पर थाना दिवस आयोजित किए गए। इनमें पुलिस पोस्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट कठुआ, बीपीपी हरियाचक, पलन, लोवांग और बसंतपुर शामिल रहे।

कार्यक्रमों की अध्यक्षता अतिरिक्त एसपी कठुआ, एसपी ऑपरेशन कठुआ, एसपी ऑपरेशन अपर कठुआ तथा संबंधित डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर स्थानीय समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं। बैठकों में घरेलू हिंसा, अवैध खनिज परिवहन, साइबर अपराध, पुलिस-पब्लिक संबंधों और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं मुकंदपुर पुल पर पुलिस नाका स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही समाज से नशे के खतरे को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story